नवगछिया : होली के का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसको लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. होली त्योहार के दौरान किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या न हो इसको लेकर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों के साथ साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. त्योहार को लेकर एसडीओ मुकेश कुमार ने पूरे अनुमंडल में 144 लागू किया है. त्योहार के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले एवं उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

होली के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है. पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों एवं अश्लील गाने बजाए जाने पर प्राथमिकी कर कार्रवाई होगी. एसडीओ मुकेश कुमार ने होली त्योहार को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है. वहीं उन्होंने कोरना वाइरस के मद्देनजर होली में एहतियात बरतने का भी लोगो से अपील की है. एसडीओ ने कहा कि त्योहार को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. अनुमंडल में जगह जगह पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई हैं. एसडीओ ने त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अफवाह होने पर उस पर विश्वास नही करने अफवाह या कोई सूचना पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी को दिए जाने की अपील की है. नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि पुलिस स्तर से भी त्योहार को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है. त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर 25 अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई की गई है.

पांच सौ से अधिक लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है. त्योहार में व्यवधान करने वालों को बांड डान भी किया गया है. एसपी ने कहा कि त्योहार को लेकर थानाध्यक्ष को लगातार गतिशील रह कर गतिविधियों पर निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. त्योहार में व्यवधान करने वालो पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी. उन्होंने लोगो से शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाए जाने की अपील की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *