विक्रमशिला पुल पर वाहनों के खराब होने का सिलसिला जारी है। रविवार को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक पांच वाहन खराब हुए। इस वजह से पुल पर जाम लग गया और भागलपुर एवं नवगछिया की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक परिचालन बाधित रहा। विक्रमशिला पुल पर वाहनों के खराब होने से दोपहर में जाम लग गया।

पुल पर वाहन जहां-जहां खराब हुए उन जगहों पर ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया। स्थिति ऐसी हो गयी कि दोपहर तीन बजे पुल पर चार जगहों पर वन-वे ट्रैफिक था। वाहनों को एक-एक कर निकाला जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद वाहनों को निकाला जा रहा था। टीओपी प्रभारी ने बताया कि शाम पांच बजे खराब हुए ऑटो को बाहर निकाला गया।

जाम की वजहें- रविवार को पुल पर खराब हुए वाहनों में ट्रक, ऑटो और मैजिक शामिल- पुल पर वाहन खराब होने से सप्ताह में चार से पांच दिन पुल पर
जाम लगता है – भागलपुर और नवगछिया पुलिस के बीच समन्वय की कमी से होती है परेशानी- भागलपुर पुलिस को ही नवगछिया की तरफ भी जाकर जाम
हटाना पड़ता है – पुल के बीच में ओवरटेक करने की वजह से भी अक्सर जाम लगता है – पुल पर जाम का असर सबौर रोड, बायपास और नवगछिया की
तरफ भी होता है – क्रेन नहीं होने की वजह से खराब वाहनों को बाहर निकालना मुश्किल होता है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *