तेतरी गांव में होली के मौके पर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, पथराव और मारपीट की घटना के बाद भी गांव में तनाव बरकरार है। दोनों पक्ष के कुछ शरारती तत्वों की ओर से कुछ न कुछ विवाद किया जा रहा है। इससे दो पक्षों में बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी ने पहल करते हुए शांति समिति की बैठक की। गांव में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर एसडीओ व एसडीपीओ ने गणमान्य लोगों से बात की और शांति कायम रखने की अपील की।

साथ ही एसडीओ मुकेश कुमार लोगों से कहा कि इस घटना में शामिल जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषी किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। इस दौरान यह बात सामने आई कि दोनों पक्षों की ओर से कुछ शरारती लड़के हैं, जो आए दिन किसी न किसी न बात को लेकर विवाद कर रहे हैं, इससे माहौल और खराब हो रहा है। तब एसडीओ ने कहा कि वैसे लड़कों को पुलिस चिह्नित कर कार्रवाई करेगी। एसडीओ ने नवगछिया थानाध्यक्ष को गांव में सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा सहित तेतरी गांव के दोनों पक्ष के गणमान्य व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई:

बैठक में आए दोनों पक्षों के लोगों ने गांव में शांति कायम रखने की बात कही। एसडीपीओ ने कहा कि इस संबंध में नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग इस विवाद में घटनाओं को अंजाम दिए हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अफसरों ने तेतरी के लोगों से अपील किया कि वे किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें और किसी तरह की कोई बात की जानकारी मिले तो, वे फौरन पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस गांव और लोगों की सुरक्षा को लेकर तत्पर है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आज 11 बजे फिर होगी शांति समिति की बैठक :

शांति समिति में आए लोगों ने रविवार को 11 बजे पंचायत के विद्यालय या पंचायत सरकार भवन में फिर शांति समिति की बैठक करने का अनुरोध किया। इस संदर्भ में एसडीओ ने नवगछिया थानाध्यक्ष को रविवार को खुद उपस्थित होकर शांतिसमिति की बैठक कर तेतरी गांव में शांति व्यवस्था कायम करने का निर्देश दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *