नवगछिया: नवगछिया नोट बंदी के महीने बाद भी लोग की की परेशानी खत्म नहीं हुई है, आज भी लोगों में लोगों को अगर पैसे की अचानक जरुरत पड़ जाती है, तो वह समझ नहीं पाते कहां जाना है कहां से पैसा निकालना है. नवगछिया में कुछ ऐसी ही स्थिति लगातार बनी हुई है. एटीएम खुले हो या ना हो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अगर एटीएम खुले भी हैं तो जरूरी नहीं इसमें पैसा हो नोट बंदी के 30 दिन बाद भी रुपयों की परेशानी पीछा नहीं छोड़ रही है, जबकि सरकार द्वारा लगातार कहा जा रहा है की पैसों की कोई कमी नहीं है, फिर भी किसी भी एटीएम में पैसे नहीं है. अगर किसी एटीएम से पैसे निकल रहे हैं तो एटीएम में सिर्फ 2000 के नोट हैं. बुधवार को नवगछिया अनुमंडल में सिर्फ एक या दो एटीएम खुले हुए थे,जिसमें लंबी लंबी कतारें लगी थी, और उस एटीएम में भी सभी बैंक के कार्ड स्वीकृत नहीं किए जा रहे थे. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को इस बात की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि इस बारे में बैंक अधिकारियों से बात कर जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा.

