नवगछिया : नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की खोज में व्यापक पैमाने पर प्राथमिक स्तर की जांच की जा रही है. मंगलवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए कुल्लू 200 संदिग्ध लोगों की जांच की गई. जिसमें चार लोगों को अनुमंडल अस्पताल से संदिग्ध करार दिया गया और चारों को व्यापक और बैटर जांच के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया. अनुमंडल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार यह चारों वैसे रोगी थे जो पिछले दिनों अमेरिका और इंग्लैंड की यात्रा कर लौटे थे. इसमें अमेरिका से लौटे दो व्यवसाई हैं. तो इंग्लैंड से लौटे संभ्रांत व्यक्ति हैं.
सैनिटाइजर का किया गया छिड़काव
वही नवगछिया नगर को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए आज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ डब्ल्यू यादव ने खुद की निगरानी में सैनिटाइजर द्वारा पूरे नगर को सैनिटाइज करवाया. साथ मे समाजसेवी पप्पू यादव, अशोक केडिया, मौसम बाबा, श्रीधर महाराज मौजूद थे.

नवगछिया को भीड़ से बचाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नौगछिया के द्वारा सभी दुकानों को एक निश्चित समय निर्धारित कर दिया गया जिसमें वो अपनी दुकान को खोल सकते हैं एवं जो दुकानदार इसका अनुपालन नही करेंगे वो दंड के भागी बनेंगे. समाजसेवी डब्लू यादव ने बताया कि बुधवार को फिर से पूरे शहर को सेनेटाइज किया जाएगा एवं बिलीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा.
2.


