लॉकडाउन खत्म होने के बाद भागलपुर रेलखंड पर ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन की सेवा शुरू हो सकती हैl। रविवार को साहिबगंज से भागलपुर के बीच ईएमयू रैक का सफल ट्रायल किया गया।

मिर्जाचौकी में एक से पांच फीट तक प्लेटफॉर्म की ऊंचाई मानक से आधा इंच अधिक पायी गई, जो ट्रायल रिपोर्ट में अंकित कर दिया गया। हालांकि यह बताया गया कि यह ऐसी कमी है जिसे एक घंटे के अंदर मानक के अनुरूप बनाया जा सकता है। इसलिए ट्रेन चलने में यह कहीं से बाधक नहीं है। ट्रायल स्पेशल ट्रेन रविवार को पौने चार बजे भागलपुर पहुंची।

मिर्जाचौकी से भागलपुर तक सभी स्टेशन ही नहीं, बल्कि हॉल्ट पर भी स्थिति मानक के अनुरूप पायी गई। ईएमयू बोगी का ट्रायल डीजल इंजन के साथ कराया गया, क्योंकि शिवनारायणपुर से भागलपुर के बीच बिजली से ट्रेन चलाने की अभी सीआरएस से एनओसी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद सबसे पहले भागलपुर से शिवनारायणपुर के बीच हुए विद्युतीकरण का सीआरएस का निरीक्षण ही होना है।

इसके बाद ही कोई ट्रेन चलाने पर निर्णय होगा। विद्युतीकरण के बाद पैसेंजर ट्रेन के रूप में ईएमयू का परिचालन रेलवे के लिए किफायती भी है और सुरक्षित भी। इसलिए रेलवे पैसेंजर ट्रेनों की रैक को ईएमयू में कनवर्ट करने की योजना पर अभी से काम कर रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *