बिहार में बुधवार को 10 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसके साथ ही वैश्विक महामारी नॉवेल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 136 हो गई। आज मिले मरीजों में छह पटना के खाजपुरा, एक जगदेवपथ और एक सालिमपुर के रहने वाले है वहीं एक बिहारशरीफ और एक पूर्वी चंपारण में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की बुधवार की सुबह की पहली रिपोर्ट के अनुसार प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि जो पांच पॉजिटिव केस मिले हैं, उसमें दो महिला, जिनकी उम्र 30 साल और 57 साल है और एक पुरुष जिसकी उम्र 62 साल है, ये तीनों पटना के खाजपुरा के रहने वाले हैं। वही एक महिला जो 26 साल की है वह बिहार शरीफ की रहने वाली है। जबकि पूर्वी चंपारण के फेनहारा के रहने वाला एक शख्स भी पॉजिटिव पाया गया है।

पटना के खाजपुरा में एक ही दिन मिले छह मरीज

वहीं स्वास्थ्य विभाग की दूसरी रिपोर्ट के अनुसार 5 और नए कोरोना पीड़ित की पहचान की गयी। इनमें तीन पटना के खाजपुरा , एक जगदेवपथ और एक सलीमपुर का निवासी है। ये सभी पुरुष है। खाजपुरा के पीड़ितों की उम्र 28, 32 और 45 साल है। जबकि जगदेवपथ निवासी की उम्र 42 और सालिमपुर निवासी 35 साल का है। इसके साथ ही पटना के खाजपुरा इलाके में छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बिहार में पीड़ितों की संख्या बढ़कर अब 136 हो गई।

कोरोना प्रभावित 15 जिले हुए

रोहतास में कोरोना पीड़ित मिलने से प्रभावित जिलों की संख्या 14 से बढ़कर 15 हो गई। तीन दिन पूर्व तक बिहार में मात्र 13 जिले ही कोरोना से पीड़ित थे। जबकि पिछले 48 घंटे में कोरोना के मरीज की पहचान भोजपुर और रोहतास में होने के बाद प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। इनके पूर्व पटना, सीवान, मुंगेर, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, गया, गोपालगंज, सारण, भागलपुर, वैशाली, बक्सर, और लखीसराय में कोरोना पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है।

सूबे में 42 लोगों ने हराया कोरोना को

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में 42 लोग अब तक कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को हराकर घर लौट चुके हैं। बिहार में अभी फिलहाल 76 केस एक्टिव हैं। वहीं, यहां अब तक 11339 टेस्ट हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2 लोगों की मौत कोरोना के कारण अब तक बिहार में हुई है। एक व्यक्ति की मौत इसी तीन दिन के अंदर ही हुआ है। राज्य में 302 क्वारंटाइन केंद्र बनाये गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *