नवगछिया – नवगछिया नगर पंचायत के द्वारा कोविड 19 को देखते हुए नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन व नवगछिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के साथ कई पार्षदों ने विभिन्न वार्डों में जाकर वैसे लोगों का सर्वे और उनकी आर्थिक स्थिति का जायजा लिया जिनके पास राशन कार्ड नहीं है.

इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जो लोग राशन कार्ड लेने के वास्तविक पात्र हैं वैसे लोगों को राशन कार्ड जरूर मिलेगा और उन्हें खाद्यान्न भी मिलेगा. ऐसे लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं लॉक डाउन में सरकारी स्तर से आवंटित खाद्य सामग्री उन्हें जरूर दिया जाएगा. इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद नहीं छूटे और कोई भी भूखा ना रहे इन्हीं सूत्र वाक्य के साथ वे लोग नगर पंचायत के विभिन्न भागों में घूम रहे हैं.

इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, नगर पंचायत के सिटी मिशन प्रबंधक रंजीत कुमार एवं संदीप कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, विनोद भगत, मोनी गुप्ता, मो फिरोज अंसारी, इकराम सोनी, जेम्स फाइटर आदि मौजूद थे.

किराना दुकान में चोरी

नवगछिया – नवगछिया हाई स्कूल के पास एक किराना दुकान में बुधवार को देर रात चोरी हो जाने की सूचना है. इस बाबत किराना दुकान के मालिक गौशाला रोड निवासी पंकज कुमार ने नवगछिया थाने में लिखित आवेदन देते हुए कहा है कि लॉक डाउन से पहले उन्होंने अपने दुकान में 15000 का सामान रखा था, जो बुधवार की रात को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया. नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राज कपूर कुशवाहा ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *