📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 287
नवगछिया : रंगरा प्रखंड मुख्यालय से लगभग 550 लोगों को राशन कार्ड को लौटाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है. मालूम हो कि 550 लोगों में से 130 लोगों ने नोटिस का जवाब प्रखंड मुख्यालय आकर दे दिया है जिसमें कि 56 लोगों ने राशन कार्ड को प्रखंड मुख्यालय में जमा करा दिए हैं. रंगरा प्रखंड पदाधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि सभी लोगों को कहा गया है कि करीब 20 लोगों का अनुशंसा कर राशन कार्ड से राशन उठाने के लिए कहा गया है.और वहीं दुबारा नोटिस भेजा गया है अगर इस बार इस नोटिस का जवाब प्रखंड मुख्यालय आकर नहीं दिया गया तो उन लोगों पर प्राथमिक दर्ज कराया जाएगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

