नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के तीन टंगा दियारा पंचायत अंतर्गत ज्ञानी दास टोला में नहाने के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर नदी में डूब गया. डूबे किशोर की खोज रविवार की दोपहर से ही जारी है. मगर अभी तक पता नहीं चल पाया है. डूबे बालक की पहचान थाना क्षेत्र के ज्ञानी दास टोला निवासी पीयूष कुमार (14), पिता बंगटी मंडल के रूप में की गई है. मिली जानकारी अनुसार किशोर अपने चाचा के साथ टेंपो धोने के लिए नदी किनारे गया था.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

गाड़ी धोने के क्रम में ही किशोर अपने तीन चार साथियों के साथ नदी में नहाने लगा और नहाते नहाते वह थोड़ी आगे बढ़ गया. इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया और गहरे पानी में डूब गया. शोर मचाने पर नदी किनारे मौजूद लोग बचाने के लिए नदी में कूदे. मगर तब तक करंट की चपेट में आकर वह गहरे पानी में चला गया था.

घटना की सूचना मिलने पर रंगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की खोज करवाने का प्रयास कराया गया. मगर खबर लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल पाया था। घटना के बाद किशोर के घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. किशोर गांव के ही विद्यालय में सातवी वर्ग का छात्र था. पिता बंगटी मंडल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet