नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया निवासी कुख्यात अपराधी साजन सिंह को नवगछिया पुलिस ने सोमवार की सुबह 10:00 बजे गोपालपुर के मकनपुर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाना, गोपालपुर थाना एवं एसटीएफ की टीम के द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को यह सफलता मिली है. नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सजना यादव मकंदपुर चौक के पास है और यहां से फरार होने वाला है सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिनों छोटुवा की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ व गोलीबारी मामले में साजन सिंह भी शामिल था लेकिन वह उस समय मौके से फरार हो गया था. थानाध्यक्ष ने कहा कि साजन सिंह छोटुवा यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है. छोटुवा यादव साथ मिलकर उन्होंने हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित रहा है. गोपालपुर एवं नवगछिया थाना में उनके विरुद्ध हत्या लूट आर्म्स एक्ट के दस मामलों में वांछित रहा है.

हाल ही मे की गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा में साजन सिंह ने छोटुवा के साथ मिलकर राजधर यादव के घर में घूस कर गोली मार कर हत्या कर दी थी. इसके अलावा नयाटोला निवासी हार्डवेयर व्यवसायी पप्पू मंडल की भी हत्या में साजन सिंह शामिल था. सिंघिया मकंदपुर निवासी मंटू शर्मा की बहू हत्या छोटुवा यादव के साथ मिलकर साजन सिंह ने किया था. नवगछिया जीरोमाइल में हुई दो लाख 70 हजार लूट एवं छोटुवा के साथ पुलिस से मुठभेड़ करने के मामले में भी वांछित था.

साजन सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार रविवार को भी एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा साजन सिंह की गिरफ्तारी को लेकर गोपालपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस ऑपरेशन के दौरान साजन सिंह पुलिस को देख कर फरार हो गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *