नवगछिया। रंगरा ओपी के भवानीपुर टॉवर चौक पर मंगलवार शाम अररिया से भागलपुर लौट रही बस पलट गयी। इस घटना में छह प्रवासी मजदूर घायल हो गए। सूचना पर रंगरा थानाध्यक्ष राजेश राम घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को भागलपुर से अररिया पहुंचाकर बस लौट रही थी। बस में छह प्रवासी मजदूर सवार थे।

भवानीपुर टॉवर चौक के पास गिली मिट्टी में पहिया फिसलने से बस खाई में पलट गयी। सभी मजदूरों को हल्की चोट लगी थी। इलाज करवाकर सभी को घर भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *