बिहपुर | सिकिया गंगा घाट बांध पर बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना में तीन मजदूरों के जख्मी हो गए। मरने वाले मजदूर की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय कंपनी यादव के रूप में लोगों ने की है। ग्रामीणों ने बताया कि सिकिया दियारा से ट्रैक्टर पर मकई लेकर आ रहा था।

शाम में बारिश होने के कारण बांध से जैसे ही ट्रैक्टर नीचे उतरने लगा कि अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गया। वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद से ग्रामीण आपस में बैठक कर मामले को रफा-दफा कर दिए। खरीक व बिहपुर पुलिस इस घटना से अनभिज्ञता जता रही है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए बिहपुर के ऐ प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहीं मृतक मजदूर को उसके परिजन घर लेकर चले गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *