गोपालपुर एवं खरीक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया। रविवार को घटना को लेकर के दोनों ही परिवार के लोगों ने नवगछिया महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी। एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए लड़कियों को भेज दिया गया। बताया गया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक आम बागीचे में नाबालिक लड़की के साथ आरोपी मिथुन कुमार ने दुष्कर्म किया।

इसको लेकर महिला थाने में आवेदन दिया गया। लेकिन महिला थाने में मामला दर्ज नहीं करने पर मुखिया धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव ने नवगछिया एसपी से न्याय दिलाने की गुहार लगायी। इसके बाद देर शाम महिला थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर लड़की को अनुमंडल अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया। खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सोयी गूंगी लड़की के साथ रिश्ते के एक चाचा ने दुष्कर्म किया। घटना तीन दिन पुराना होने के कारण महिला थानाध्यक्ष मामला दर्ज नहीं कर रही थी।

इसके बाद परिजनों ने एसपी से बात कर न्याय की गुहार लगायी। इसके बाद मामला दर्ज कर लड़को को मेडिकल जांच कराने के लिए भागलपुर लेकर जाने की बात कही गयी। थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि दोनों मामला कई दिन पुराना है। मामला दर्ज कर दोनों की घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *