10-maugachia-srk-durghatna

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया जीरोमाइल के पास मोटरसाइकल से भगलपुर जाने के क्रम में एक ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार के दिन के ग्यारह बजे की है जब दो युवक मोटरसाइकल से भगलपुर जा रहा था इस दौरान नवगछिया जीरोमाइल के पास पूर्णिया की और से आ रही ट्रक जो भगलपुर की और जा रही थी, इस दौरान नवगछिया जीरोमाइल के पास ट्रक ड्राइवर ने बिना देखे बायीं और अपना ट्रक मोर दिया जिस वजह से मोटरसाइकल सवार दोनों व्यक्ति ट्रक से टकरा कर जमीन पर जा गिरा, थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगो की भीड़ लग गयी इसी बीच ट्रक चालक मौका पाकर ट्रक लेकर फरार हो गया. वहीं हादसे में घायल दोनों युवक को स्थानीय लोगो द्वारा टैम्पू में बिठाकर अस्पताल ले जाया गया जहाँ पीड़ित का इलाज कराया गया, वहीं घटना की जानकारी नवगछिया पुलिस को मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुच कर चकनाचूर हुए मोटरसाइकल को ठेला पर लादकर नवगछिया थाना लाया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *