बिहपुर : बिहपुर बाजार की सुरक्षा का जिम्मा बीएमपी वन गोरखा बटालियन को दिया गया है। सोमवार से गोरखा बटालियन बाजार में आमजन व व्यवसायियों की सुरक्षा में तैनात हो गई है। वहीं बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने हत्यारोपित मड़वा निवासी जितेंद्र राय की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।
Total Downloads: 105
बिहपुर बाजार के किराना व्यवसायी पप्पू पंडित की हत्या के आरोप में जितेंद्र राय को पुलिस तलाश रही है। इस हत्याकांड के बाद बिहपुर बाजार में भय व्याप्त हो गया था। इस कारण गोरखा बटालियन की तैनाती की गई है। ताकि व्यवसायी निर्भिक होकर अपनी-अपनी दुकानें खोल सकें। पिछले सोमवार को अपराधियों ने दुकान के समीप ही व्यवसायी पप्पू पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर व्यवसायियों ने दो दिनों तक अपनी दुकानें बंद रखी थी। पप्पू पंडित के भाई के बयान पर बिहपुर थाने में मुकदमा हत्या का मुकदमा किया गया था, जिसमें जितेंद्र राय समेत एक अज्ञात को आरोपित किया गया है। इस हत्याकांड के बाद बिहपुर के ही डॉक्टर राजेश कुमार से भी दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था, जिसमें भी जितेंद्र राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बिहपुर बाजार में केंद्रीय पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की मांग
बिहपुर : बिहपुर बाजार में केंद्रीय पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की मांग सवर्ण सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष सानु सनगही व भागलपुर प्रभारी शत्रुघन सिंह राजपूत ने की है। आशीष ने कहा कि केंद्रीय पुलिस बलों की तैनाती से व्यवसायियों व आमजनों में सुरक्षा का भाव जगेगा।
सरकार को बदनाम कर रहे अधिकारी : जदयू
बिहपुर : जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद ने सोमवार को औलियाबाद में कहा कि क्वारंटाइन सेंटरों पर प्रवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार एक व्यक्ति पर प्रतिदिन 2440 रुपये दे रही है। लेकिन, स्थानीय अधिकार सुविधाओं में कटौती कर सरकार को बदनाम करने में लगे हैं। जगह के अभाव में कई प्रवासी अपने घर चले जा रहे हंै। क्वारंटाइन सेंटरों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही। वेलकम किट नहीं दिया जा रहा। नवगछिया पुलिस जिला में अपराध की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली से अवगत कराएंगे।


I m staying out site of Bihar
So for local news I connect with naugachia news