विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जगतपुर के पास मंगलवार की सुबह करीब चार बजे एक ट्रक व पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाद दोनों वाहन पुल पहुंच पथ के बीचोबीच ही क्षतिग्रस्त होकर हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
वहीं दोनों वहन के चालक आंशिक रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना के बाद पहुंच पथ पर वाहनों के खराब हो जाने से जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परबत्ता पुलिस को दी।

सूचना पर परबत्ता पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया गया। तब तीन घंटे बाद आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान पहुंच पथ के दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

