गोपालपुर थाना क्षेत्र की तिनटंगा करारी पंचायत के आजाद नगर बालू टोला निवासी रुपेश ठाकुर की मृत्यु मारपीट के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने से हो गयी। उसके भाई के बयान पर बुधवार को हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया कि मंगलवार देर शाम रास्ता विवाद में मारपीट हो गयी। इस घटना में एक पक्ष के रुपेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गये। उसे मंगलवार देर रात नवगछिया से मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद मृतक के भाई अनिल ठाकुर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

इसमें बताया गया है कि जमीन विवाद में पड़ोसी विभाष ठाकुर एवं निवास ठाकुर सहित अन्य लोगों ने रास्ता विवाद को ले लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। गोपालपुर पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गयी है। मायागंज अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।


