नवगछिया स्टेशन पर मंगलवार सुबह से ट्रेनों का आगमन शुरू हुआ। शाम तक 23 ट्रेनें आयीं, जिससे 18 सौ यात्री स्टेशन पर उतरे। इससे दिनभर स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति रही। सभी की स्वास्थ्य जांच के बाद गंतव्य स्थान पर भेज गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 107
वहीं भागलपुर से बसों से नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे छह सौ मजदूरों को कटिहार की ओर जाने वाली ट्रेन से भेजा गया। इसके अलावा बरौनी की ओर जाने वाली ट्रेन से दो सौ मजदूरों को भेजा गया।

वहीं ट्रेनों से उतरे मजदूरों को बसों के लिए चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह तक और सात ट्रेन नवगछिया आएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

