सांसद अजय मंडल मंगलवार को बिहपुर पहुंचे और किराना के होलसेल दुकानदार पप्पू पंडित के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। परिजनों से घटना की जानकरी ली। परिजनों ने सांसद से बदमाशों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। इस पर सांसद ने भरोसा दिलाया कि बदमाश जल्द गिरफ्तार होंगे।

इसके बाद सांसद मधुसूदन सर्वोदय इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय के क्वारन्टाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रवासी मजदूरों से पूछताछ की। मजदूरों ने बताया कि यहां कोई दिक्कत नहीं है। एकबार हमारी जांच डॉक्टर से करवा दी जाये।

सांसद ने बीडीओ को फोन कर डॉक्टर से मजदूरों की जांच करवाने को कहा। इसके बाद डाक्टर की टीम जांच के लिए क्वारन्टाइन सेंटर पहुंची। मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महंत नवल किशोर दास भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *