नवगछिया : नवगछिया प्रखंड में कोरोना पोजेटिव पाए गए युवक प्रखंड के श्रीपुर अमघट्टा का रहने वाला है. पीड़ित मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री रही है. युवक महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रहता था. युवक मुंबई शहर में किराए पर टैक्सी लेकर उसे चलता था. 29 मई को युवक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से नवगछिया आया था.
Total Downloads: 382
नवगछिया आने के बाद श्रीपुर मध्य विद्यालय क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रशासन द्वारा शिफ्ट किया गया. एक मई को युवक का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पोजेटिव आई है.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सेंपल लेने के बाद संदिग्ध को मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के आसुलेशन वार्ड में रखा गया था. रिपोर्ट पोजेटिव आने के बाद पीड़ित मरीज को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया.

