भवानीपुर पुलिस ने रविवार को खगड़िया जिले के कुल्हारिया गांव से दो बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि चार दिन पहले बाइक चोरी कर भाग रहे कुल्हारिया गांव के राजू सहनी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया था।

उसी की निशानदेही पर वहीं के कृष्णा उर्फ किशो व अमरदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। पांच दिन पहले रायपुर गांव से दो बाइक की चोरी की गयी थी।

एक माह पहले नारायणपुर जेपी कालेज के पास रूम किराया पर लेकर रहता था। बाइक चोर गिरोह मधुरापुर बाजार से चोरी कर खगड़िया जिले में बेचता है, जिसका खुलासा पूछताछ में हुआ। गिरोह के सभी सदस्य की गिरफ्तारी जल्द होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *