नवगछिया : नवगछिया प्रखंड अंतर्गत जगतपुर गाँव में दो घर जल कर राख हो गया है. जिसमें कि डिम्प्लल यादव विभाष यादव का एक मुर्गा फार्म और एक का बांस से बना हुआ बैठकी में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. मालूम हो कि आग में घर का जमीन संबधित कागज, पैसा, मुर्गा व कपड़ा जल कर राख हो गया है. जगतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने कहा कि लगभग पाँच से छ: लाख रुपए का नुकसान हुआ है नगद पैसा जो रखा हुआ था वो भी जल कर राख हो गया है. परवत्ता थाना अध्यक्ष ए के आजाद ने बताया कि वहां पर आग तापने के क्रम में आग लग गया है. जिसमें कि मुर्गा फार्म व अन्य कई समान जल कर राख हो गया है.

