पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को आर ब्लॉक फ्लाइओवर का शुभारंभ किया. साथ ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन पुलों और सड़कों के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस फ्लाई ओवर के शुरू होने से विधानसभा और हार्डिंग रोड के रास्ते वीरचंद पटेल पथ और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा जाने वालों को आवागमन में सहुलियत होगी.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर आर ब्लॉक पथ पर आयोजित राज्यस्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम के तहत ‘पाटली’ पौधे का रोपण किया. इसके साथ ही पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा नौ अगस्त तक 2.51 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया, जिसका समापन मुख्यमंत्री के पौधारोपण के द्वारा हुआ. राज्य में पर्यावरण संतुलन के लिए हरित आवरण बढ़ाने का काम आगे भी जारी रखने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फ्लाइओवर के आर ब्लॉक गोलंबर पर बने एलिवेटेड रोटरी में नेटवर्क ऑफ फ्लाइओवर नक्शे के अवलोकन के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने आर ब्लॉक प्लाइओवर को एलिवेटेड पथ के माध्यम से फोरलेन आर ब्लॉक-दीघा पथ को जोड़ने का निर्देश दिया. इससे पटना रेलवे स्टेशन से जेपी सेतु तक का सीधा संपर्क स्थापित हो जायेगा. करबिगहिया एलिवेटेड रोटरी का भी निरीक्षण किया और उससे जुड़ने वाले निर्माणाधीन पुलों और वर्गों से संबंधित जानकारी ली.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गयी कि इस गोलंबर के एक छोर से चिरैयाटांड़ पुल होते हुए कंकड़बाग फ्लाइओवर भी कनेक्ट होगा. चिरैयाटांड पुल के दक्षिणी छोर से यह कनेक्ट होगा जिससे मीनापुर-करबिगहिया और कंकड़बाग फ्लाइओवर सीधे जुड़ जायेंगे. गोलंबर के दूसरी तरफ पुल के निर्माण से पुनपुन होते हुए महुली तक का आवागमन आसान होगा.

आर ब्लॉक-दीघा सड़क को भी जीपीओ के पास इस फ्लाइओवर से जोड़ा जायेगा

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आर ब्लॉक-दीघा सड़क को भी जीपीओ के पास इस फ्लाइओवर से जोड़ दिया जायेगा. इससे गंगा पथ और दीघा पुल से आवागमन का सीधा जुड़ाव हो जायेगा और उत्तर बिहार के लोगों को भी यहां आने में सहुलियत होगी. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि फ्लाइओवर के अधिक से अधिक निर्माण से पटना के लोगों को आवागमन में सहुलियत तो होगी ही साथ ही राज्य के अन्य हिस्सों से पटना आने वाले लोगों को भी जाम से मुक्ति मिलेगी.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, उद्योग मंत्री श्याम रजक, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक नितिन नवीन, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण अमृत लाल मीणा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके पांडेय, बिहार पुल राज्य निर्माण निगम के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, आयुक्त पटना प्रमंडल संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet