जमालपुर से हावड़ा के लिए भागलपुर होते हुए पार्सल एक्सप्रेस शनिवार को हावड़ा से जमालपुर के लिए खुली और रात में पहुंच भी गई। यह ट्रेन रविवार को वापस हावड़ा के लिए रवाना होगी। ट्रेन साप्ताहिक चलेगी। हावड़ा से जमालपुर के लिए प्रत्येक शनिवार को खुलेगी और 22 अगस्त से 26 सितंबर तक चलेगी।
जबकि जमालपुर से हावड़ा के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी। इसका परिचालन 23 अगस्त से 27 सितंबर तक होगा। इस ट्रेन में कुल तीन कोच होंगे और बिजली के ईंजन से परिचालन होगा। ट्रेन का मेंटेनेंस हावड़ा में होगा। हावड़ा से यह ट्रेन सुबह 10.30 बजे खुलेगी। शिवरामपुर, बंडेल, वर्धमान, रामपुरहाट, बड़हरवा, साहिबगंज, मिर्जाचौकी, पीरपैंती, शिवनारायणपुर, कहलगांव, एकचारी, सबौर स्टेशनों पर रुकती हुई रात नौ बजे भागलपुर पहुंचेगी।

10 मिनट रुकने के बाद जमालपुर के लिए खुलेगी। वहीं रविवार को सुबह जमालपुर से सुबह नौ बजे खुलेगी। भागलपुर सुबह 10.10 बजे पहुंचेगी। 10 मिनट बाद हावड़ा के लिए खुलेगी और उक्त सभी स्टेशनों पर रुकती हुई हावड़ा 9.30 बजे पहुंचेगी।


