नवगछिया – अभविप नवगछिया ईकाई के द्वारा 20 एवं 21 अगस्त को आयोजित ऑनलाईन मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम की घोषणा कार्यक्रम प्रमुख गौरव कुमार एवं कार्यक्रम सह प्रमुख अंशु कुमारी के निर्णय के आधार पर 28 अगस्त को जारी किया गया.
Total Downloads: 382
अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि ऑनलाइन मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन कराने का हमारा उद्देश्य था कि छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन कर सके. कार्यक्रम प्रमुख गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुल 47 छात्राओं ने हिस्सा लि थी. जिसमे से पांच छात्रों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है.

प्रथम स्थान – कोमल कुमारी (सिंधिया मकनपुर), अवनी राज (ध्रुवगंज), द्वितीय स्थान – मोनिका कुमारी (महेशखुंट), अंशु कुमारी (चंपानगर भागलपुर), तृतीय स्थान – श्वेता कुमारी (राजेन्द्र कलॉनी नवगछिया) है. कार्यक्रम सहप्रमुख अंशु कुमारी बताई कि सभी प्रतिभागियों को लॉक डाउन के बाद पुरस्कृत किया जाएगा एवं सभी को ई-प्रमाण पत्र भेजा जाएगा.

