भागलपुर. आने वाले महीनों में तीन बड़े त्योहार दशहरा, दीवाली और छठ पूजा है. 40 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी देने के बाद रेलवे अब त्योहारों को देख पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में जुट गया है. अभी तक जितनी भी स्पेशल ट्रेनों चल रही है, उनमें कंफर्म टिकट नहीं के बराबर मिल रहा है. भागलपुर के रास्ते एक मात्र ब्रह्मपुत्र मेल स्पेशल बन कर चल रही है.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

विक्रमशिला, अगरतल्ला एक्सप्रेस का परिचालन 12 सितंबर से होगा. इसके बाद वेटिंग टिकटों की संख्या में कुछ कमी आयेगी. त्योहार पर टिकट के लिए मारामारी हो सकती है. इसके ही मद्देनजर रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है. हालांकि यह मुमकिन तब होगा जब रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलेगी.

जानकारी के अनुसार विक्रमशिला और अगरतल्ला एक्सप्रेस के परिचालन को रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल गयी है. दोनों ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी मिला कर कुल 22 कोच होंगे. ट्रेन में टिकट की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी.

आरक्षण संबंधित अधिसूचना स्टेशनों को नौ सितंबर तक मिल जायेगा. स्पेशल ट्रेनों का परिचालन इलेक्ट्रिक इंजन से होगा. रविवार को इलेक्ट्रिक इंजन भागलपुर पहुंच गयी है. हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे यार्ड में ट्रेन के तीनों रैक का मेंटनेंस कर दिया गया है. कैरेज एंड वैगन विभाग में कोच के पहिये से लेकर एसी कोच में हर पार्ट्स की जांच की जा रही है.

आरक्षण पर्ची में यात्रियों को अब गंतव्य तक का पता लिखना होगा. दरअसल, रेलवे ने यह अनिवार्य कर दिया है. आरक्षण काउंटर पर भी पर्चा चस्पा दिया है. स्पेशल ट्रेन भागलपुर से सुबह 11.15 बजे चलेगी. यात्रियों को ट्रेन पकड़ने से 90 मिनट पहले प्लेटफॉर्म पहुंच जाना होगा. यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *