बदमाशों ने सांसद अजय मंडल का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर अनर्गल पोस्ट कर दिया है। इससे आहत सांसद ने रविवार को घोघा पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उनके दो अकाउंट को बंद करा दिया है, जबकि दो अकाउंट अब भी चल रहा है। सांसद ने बताया कि उनके नाम से चार फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किया जा रहा था।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं बनाया है और न ही किसी के सहयोग से बनवाने का प्रयास किया है। सोशल मीडिया से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। किये गये पोस्ट पर उनकी कोई सहमति नहीं है। यह अकाउंट किसने बनाया है, उन्हें मालूम नहीं है। लेकिन फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से वे काफी परेशान हैं।

उन्होंने भागलपुर पुलिस से इसकी शिकायत कर पता लगाने तथा वैसे शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है।रविवार को घोघा पुलिस जांच के क्रम में सांसद अजय मंडल से मिलकर आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

input:Hindustan

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *