गरीबों और मजदूरों को मुफ्त राशन (ration card) देने की केंद्र सरकार की योजना नवंबर तक के लिए बढ़ा दी दी गयी है. इससे पहले कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के प्रसार को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन (Lockdown) के कारण मजदूरों और गरीबों को खाने की समस्या नहीं हो इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों और मजदूरो के को मुफ्त राशन (Free Ration) देने का एलान किया था. इसक तहत उन लोगों को भी राशन मिल रहा है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. योजना के तहत अब नवंबर महीने तक मुफ्त में राशन मिलेगा.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पार्ट 2 के तहत गरीबों को मुफ्त मेंराशन देने का एलान किया गया था. इसके बाद देश की वर्तमान परिस्थितियों और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जून के महीने में प्रधानमंत्री ने नंवबर तक प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना का विस्तार किया था. इसके तहत देश के 80 करोड़ से अधिक नेशनल फुड सिक्युरिटी एक्ट के तहत प्रति माह पांच किलो गेंहू अथवा चावल प्रति व्यक्ति और प्रति परिवार पांच किलो चना नवंबर महीने तक दिया जायेगा.

इस योजना का लाभ लेने के लिए जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें अपने आधार कार्ड को डीलर के पास जाकर रजिस्टर कराना होगा. जिसके बाद उन्हें एक पूर्जा दिया जायेगा. इस पूर्जा को दिखाकर लाभुक मुफ्त में राशन लेने हकदार होगा. प्रत्येक गरीब को राशन मिले इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकारों को दिया गया है राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना होगा की सभी गरीब मजदूरों को मुफ्त में राशन मिल रहा है.

देशभर में जारी कोरोना संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख को पिछले दिनों आगे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है. केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने बताया है कि जिन भी लोगों ने 30 सितंबर तक अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो उनको राशन सरकार की ओर से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. अब आप घर बैठे अपने आधार को राशन कार्ड से लिंक करने का काम कर सकते हैं.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet