रंगरा : रंगरा चौक प्रखंड के कोसी तटवर्ती गांव जहांगीरपुर वैसी गांव में भीषण कटाव शुरू हो गया है. करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में कोसी नदी ने कहीं पर दो तो कहीं पर चार फीट का कटाव किया है. यहां पर कोसी नदी बड़ी तेजी से खेती योग उपजाऊ जमीन का कटान कर रही है. कोसी कटाव अब जहांगीरपुर वैसी गांव के एकदम मुहाने पर आ गया है.

Whatsapp group Join

गांव के मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल ने बताया कि करीब चार सौ परिवारों के घर कोसी नदी के मुहाने पर आ गया है. अगर जल्द से जल्द कटाव निरोधी कार्य नहीं किया गया तो पूरा गांव बेघर हो जाएगा. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द कटाव निरोधी कार्य करवाने की मांग की है.

रंगरा में 150 कोरोना संदिग्धों की जांच, दो पॉजीटिव

रंगरा – रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को 150 कोरोना संदिग्ध लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया. जिसमें प्रखंड के भीमदास टोला के दो लोग कोरोना सांकर्मित पाये गए हैं. रंगरा पीएचसी के डाटा ऑपरेटर मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों संक्रमित रोगियों को होम आइसोलेट किया गया है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *