जिले में बाढ़ से प्रभावित तीन प्रखंडों के प्रभावित लोगों की जांच होगी। सीओ द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट में प्रभावितों की संख्या अधिक बतायी गयी है। प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

Whatsapp group Join

सीओ द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट में नारायणपुर प्रखंड में 18110, रंगरा चौक में 28450 और कहलगांव प्रखंड में 45972 प्रभावित लोगों की सूची भेजी गयी है। नारायणपुर में 6975, रंगरा चौक में 6700 और कहलगांव प्रखंड में 13308 सूखा राशन पैकेट वितरण करने की बात कही गयी है। रंगरा चौक में 4200 फूड पैकेट वितरण किया गया है।

एडीएम सह आपदा प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी राजेश झा राजा ने संबंधित प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा गया है कि इस साल बाढ़ की तीव्रता पिछले सालों की तुलना में काफी कम रही है। इसके बावजूद संबंधित सीओ द्वारा बाढ़ प्रभावितों की बड़ी संख्या बताया गया है। बड़े पैमाने पर सूखा राशन और फूड पैकेट वितरित किया गया है। ऐसे में जांच कराना जरूरी है। प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों से प्रभावित लोगों के अलावा सूखा राशन और फूड पैकेट वितरण की जांच करने को कहा गया है।

15 हजार परिवारों को सहायता राशि

आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी सह वरीय उपसमाहर्ता विकास कुमार कर्ण ने बताया कि बाढ़ से जिले में एक लाख 53 हजार 48 लोग प्रभावित हुए हैं। 46943 पैकेट सूखा राशन और 82030 फूट पैकेट का वितरण किया गया है। करीब 32 हजार परिवारों को छह हजार रुपये सहायता राशि देनी है, लेकिन अभी तक 15 हजार परिवार को दिया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *