नवगछिया – लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के राजनीतिक निर्णय के बाद नवगछिया के लोजपा खेमे में जश्न का माहौल है. सोमवार को लोजपा कार्यकर्ताओं ने लोजपा के जिलाध्यक्ष डॉ विभांशु मंडल के आवास पर पहुंच कर उन्हें मिठाई भेंट किया और बधाई दी है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
जिलाध्यक्ष डॉ विभांशु मंडल ने पत्रकारों को बताया है कि वे लोजपा के टिकट पर खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे. श्री मंडल ने कहा कि स्थानीय राजनीति के साथ सातब अब बिहार की राजनीति यू टर्न लेने वाली है और इसका श्रेय लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को जाता है.

इस अवसर पर सीपक यादव, मीरा देवी, रमण, राजो सिंह, रंजीत कुमार, अमर सिंह, जगदीश पासवान, अरविंद पासवान आदि ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

