नवगछिया – नवगछिया जिला भाजपा कार्य समिति सदस्य गगन चौधरी ने एक रिलीज जारी करते हुए कहा है कि आज कई फेसबुक आईडी से पता चला कि ई शैलेन्द्र को बिहपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है. खुद ई शैलेन्द्र ने भी अपने फेसबुक वॉल पर कार्यकर्ताओं को आशिर्वाद मिलने और नॉमिनेशन की तैयारी करने की बात कही है.
Total Downloads: 383
गगन चौधरी ने कहा है कि नवगछिया के कई जिला स्तर के नेता ने जब प्रदेश स्तर के नेताओं से वास्तविकता जानने का प्रयास किया तो पता चला कि अभी बिहपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी का नाम घोषित ही नहीं किया गया है. प्रत्याशी की विधिवत घोषणा सात अक्तूबर को किया जा सकता है.

गगन चौधरी ने कहा कि बिहपुर विधानसभा भाजपा से कई दावेदार हैं. ऐसे में उनका मनोबल तोड़ने की साजिश की जा रही है. पार्टी जिसे टिकट देगी, वह शिरोधार्य होगा लेकिन अफवाह फैलाना सही बात नहीं है. श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं को अफवाह से बचने की अपील की है.

