बंगाल की खाड़ी में पिछले एक महीने में तीसरी बार मंगलवार को बने low pressure system से andhra pradesh,odisha and west Bengal में अगले तीन दिन तक heavy rain होने की संभावना है. Durga puja 2020 में बारिश होगी. 21 अक्टूबर (21 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. वहीं अब winter season आने वाला है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय हो चुका है. अगले 24 घंटे के दौरान लो प्रेशर के डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है जिससे झारखंड में बारिश के आसार हैं.

कई राज्यों में तेज बारिश

प्रशांत महासागर में बन रहे चक्रवाती सिस्‍टम के कारण देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है.

भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में 22 अक्टूबर को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

भारी वर्षा की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और कहा है कि 22 और 23 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के ऊपर भी भारी वर्षा की संभावना है. इसके अलावा, 22 और 23 को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *