img-20161219-wa0000

नवगछिया : नवगछिया हाईवे के बगल में खादी भंडार के पास भाजपा के पूर्व सांसद व प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का स्वागत बिहपुर जाने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया. इस मौके पर रेलवे के अतिक्रमित जमीन से सब्जी विक्रेताओं को हटाने के बाद अनुज्ञप्तिधारी दुकानदारों की दुकान के सामने दोबारा सब्जी दुकान लगाने से हो रही परेशानी को लेकर स्टेशन रोड के दुकानदारों ने शाहनवाज हुसैन को आवेदन देकर अपनी समस्याओं से अवगत करा कर सब्जी की दुकान को हटाकर दूसरी जगह देने की मांग की. वहीं इस बात पर पूर्व सांसद द्वारा दुकानदारों को कहा गया कि आप लोगों की बात सुन लिए अब सब्जी विक्रेताओं की बात सुनकर डीआरएम से इस संबंध में बात करेंगे. इसके अलावा सब्जी व्यवसाय की परेशानी की जानकारी लेने के लिए जिला अध्यक्ष विनोद मंडल को कहा गया. वहीं शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नोट बंदी के बाद पूरे देश में कैशलेस की व्यवस्था की जा रही है. वहीं बिहपुर जाने के क्रम में नवगछिया जीरोमाइल पर पूर्व से मौजूद नवगछिया जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार ने भी शाहनवाज हुसैन का स्वागत किया. व सकुचा में हो रहे कटाव व पीपा पुल की मांग की. इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, अजय चौधरी, जेम्स, बिजेंद्र शर्मा, गुलाबी सिंह, मुकेश राणा, अधिवक्ता अजीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष आशीष पांडे, राजकुमार आदि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *