बिहपुर में पुलिस हाजत में पिटाई से इंजीनियर की मौत मामले में तकनीकी सहायता के लिए भागलपुर पुलिस की मदद ली जा रही है। डीआईजी के निर्देश पर भागलपुर साबइर सेल के प्रभारी और एक जवान को अगले आदेश तक नवगछिया पुलिस जिले में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस कांड की जांच में दो सदस्यीय टीम वहां पर बनाई गई एसआईटी का सहयोग करेगी।
Total Downloads: 382
एसपी करेंगी सुपरविजन
थाने के हाजत में पिटाई से घायल होने के बाद इंजीनियर की मौत मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज डीआईजी सुजीत कुमार ने नवगछिया एसपी स्वपनाजी मेश्राम को खुद इस केस का सुपरविजन करने का निर्देश दिया है।

उनके निर्देश के बाद एसपी खुद इस कांड को सुपरवाइज कर रही हैं। कांड के मुख्य आरोपी बिहपुर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की तलाश की जा रही है। उसके आसपास ही छिपे होने की सूचना है। रेंज डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा कि एसआईटी मामले की जांच कर रही है और उसकी रिपोर्ट की वे खुद जानकारी ले रहे हैं।

