भागलपुर में भागलपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा। मंगलवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, लोजपा प्रत्याशी सह डिप्टी मेयर राजेश वर्मा और डॉ नीतीश दुबे के बीच ऑडियो वायरल होने के बाद जुबानी जंग और कोतवाली में राजेश वर्मा पर केस दर्ज किये जाने के बाद मंगलवार को एक बार फिर माहौल गर्म हो गया। मंगलवार को दुर्गाचरण हाई स्कूल स्थित बूथ के बाहर हुए विवाद के बाद राजेश वर्मा और भाजपा कार्यकर्ता करण शर्मा ने एक दूसरे पर जोगसर ओपी में केस दर्ज कराया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

राजेश वर्मा ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर सोमवार की देर रात रेकी करने का भी आरोप लगाया है। मंगलवार की शाम इसको लेकर खरमनचक स्थित राजेश वर्मा के घर और भाजपा कार्यालय के पास खूब हंगामा हुआ। दोनों तरफ से काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंच गये। गौरतलब है कि सोमवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के रिश्तेदार सुलोचन पांडेय ने राजेश वर्मा पर सांसद की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था।

राजेश वर्मा का आरोप, उन लोगों ने कहा निशिकांत के खिलाफ बात करोगे तो जिंदा नहीं छोडूंगा

मंगलवार की घटना को लेकर लोजपा प्रत्याशी ने राजेश वर्मा ने जोगसर ओपी में केस दर्ज कराया है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि देर रात लगभग एक बजे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे उनके आवास के समीप रेकी कर रहे थे। उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति उनके आवास के पास आकर भद्दी गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। उनका कहना है कि इस रेकी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। उनका कहना है कि मंगलवार को शाम लगभग छह बजे कुछ अज्ञात लोग उनके आवास के पास पहुंच उनके परिवार को गालियां देने लगे। यह सुनकर वे बाहर आये तो देखा कि करण शर्मा और कुश पांडेय जो निशिकांत दुबे के करीबियों में से हैं और छात्र नेता भी हैं। उनके साथ आये 10-12 अज्ञात लोग उनके आवास में घुसने की कोशिश करने लगे। उन्होंने जब कहा कि ऐसे क्यों कर रहे हो तो कुश पांडेय ने कहा कि तुम निशिकांत के खिलाफ बात करोगे तो जिंदा नहीं छोड़ूंगा। यह भी कहा कि उसके खिलाफ कोई बगावत करेगा तो उसका सर कलम कर देंगे। उन लोगों पर गेट के अंदर आने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

राजेश वर्मा पर करण ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

भाजपा कार्यकर्ता और छात्र नेता करण शर्मा ने भी जोगसर ओपी में राजेश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि मंगलवार की शाम वह दुर्गाचरण स्कूल में बूथ पर कार्यकर्ताओं को पानी पहुंचाकर लौट रहा था। जैसे ही वह बूथ से बाहर निकला लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने उसे और उसके साथ आ रहे कुश पांडेय को पकड़ लिया और गालीगलौज कर धमकी देने लगे कि तुम दोनों को जान से मार देंगे। इतना सुनने पर उसने एएसपी सिटी को कॉल किया ताकि इस बात की जानकारी उन्हें दी जा सके। करण का कहना है कि सिटी एएसपी को कॉल करते देखने के बाद राजेश वर्मा ने उसका गला दबाया और मारपीट करने लगे। ऐसा होता देख कुश पांडेय चिल्लाने लगा और उसकी आवाज सुन लोगों की भीड़ आ गयी और राजेश वर्मा अपने घर की तरफ भाग निकला। करण का कहना है कि घर की ओर जाते हुए राजेश वर्मा और उसके समर्थकों ने दोनों की हत्या की धमकी भी दी।

धरना पर बैठने की बात फैली तो पहुंचे वरीय पुलिस अधिकारी

मंगलवार की शाम लोजपा प्रत्याशी और भाजपा समर्थकों के बीच की घटना की सूचना मिलने पर एएसपी सिटी पुरण झा, कोतवाली इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह और जोगसर ओपी प्रभारी अजय कुमार अजनवी पहुंचे। दुर्गाचरण स्कूल के पास हुई घटना के दौरान जोगसर ओपी प्रभारी मौजूद थे और दोनों पक्षों को समझाने की बात उन्होंने कही। दोबारा राजेश वर्मा के घर के पास हंगामा होने के बाद करण शर्मा के धरना पर बैठने की बात फैलने लगी। इस तरह की बात सामने आने के बाद सिटी एसपी एसके सरोज भी वहां पहुंच गये। उन्होंने राजेश वर्मा के पिता से बात की और भाजपा कार्यालय के पास मौजूद समर्थकों को भी समझाया। उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि धरना पर कोई नहीं बैठेगा। उसके बाद जब करण शर्मा जोगसर ओपी केस दर्ज कराने जाने लगे तो उनके साथ कई बाइक सवार निकलने लगे जिन्हें सिटी एसपी और एएसपी ने रोका और कहा कि इतने लोगों को जाने की जरुरत नहीं है। जब करण जोगसर ओपी पहुंचा तो वहां पहले से ही राजेश वर्मा मौजूद थे जिन्हें देख करण ने केस दर्ज कराने के लिए अपना आवेदन दिया और तुरंत वहां से निकल गया।

दोनों तरफ से दिये गये आवेदन पर जोगसर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी। – आशीष भारती, एसएसपी

input:Hindustan

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet