पूर्णिया जिले में डगरूआ बाजार में रखे छह से अधिक गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। बुधवार देर रात लगी आग से कई दुकानों में लाखों रुपये की क्षति हुई बताई जा रही है।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। बताया जाता है कि बायसी से भी दमकल की टीम को बुलाई गई थी। सभी टीमें संयुक्त रूप से मिलकर आग बुझाने के काम में लग गई। जिला अग्निशमन अधिकारी सहाय विमल विद्रोह ने कहा कि डगरूआ बाजार में एक दुकान पर छह से अधिक भरे सिलेंडर रखे हुए थे और उसमें आग लगने की वजह से स्थिति भयावह हो गई। उन्होंने बताया कि आसपास की दुकानों में भी आग की लपटें फैल गई थी जिसे बुझा दिया गया है।

दमकल की चार छोटी-बड़ी गाड़ियों ने आग को शांत किया। गुरुवार को क्षति का आकलन किया जाएगा लेकिन दुकानदारों के दावे के मुताबिक लाखों रुपये की संपत्ति के आग की भेंट चढ़ने की बात बताई जा रही है। देर रात आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल पाया था। हालांकि हाट में अधिकांश लोग सिर्फ दुकान करते हैं और खाली रहने की वजह से जान-माल की क्षति कम होने की संभावना बताई जा रही है। वहीं कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाईजशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने प्रशासन से अविलम्ब पीड़ितों से राहत मुहैया कराने मांग की है।

कुछ माह पूर्व ही शहरी क्षेत्र के भट्ठा बाजार के सब्जी मार्केट में भीषण आग लगी थी। जिसके काबू पाने में अग्निशमन विभाग को कई घंटों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। वहीं दूसरी और गुलाब बाग में भी कई बार खासकर इसी माह में पिछले साल आग लगी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *