एनएच-31 पर शुक्रवार की दोपहर दो बजे बेकाबू हाईवा ने तीन गाड़ियों में टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। तेज रफ्तार हाईवा कटिहार से खगड़िया की ओर जा रही थी। इस क्रम में नवगछिया मंकदपुर चौक के पास बाइक सवार को ठोकर मार दी। हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एकचारी निवासी आनंदी मंडल, मनोज मंडल, संजय मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर स्थिति में तीनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया जहां स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया।

घायल संजय मंडल ने बताया कि पिता आनंदी मंडल के इलाज के लिए भागलपुर जा रहे थे। कटिहार की तरफ से आ रही बेकाबू हाईवा ने पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

घटना के बाद भागने के क्रम में हाईवा ने संतोष धर्मकांटा के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बचने के क्रम में बस स्टैंड नवगछिया की तरफ से आ रहे टेम्पो में धक्का मार दिया। टेम्पो पर सवार कविता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बेकाबू हाईवा का रफ्तार इस कदर था कि एनएच-31 किनारे खड़ी दूसरी हाईवा में जा घुसी। इस हादसे में हाईवा चालक योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सभी घायलों को स्थानीय प्रशासन की मदद से अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक इस घटना में हाईवा चालक सहित चारों घायलों की स्थिति नाजुक है। सभी घायलों का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *