मतदान की तैयारियां पूरी

जिले की सात विधानसभा क्षेत्राें-भागलपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर, कहलगांव, पीरपैंती, गाेपालपुर और बिहपुर में पड़े वाेटाें की गिनती 10 नवंबर की सुबह आठ बजे से हाेगी। सुबह 9.30 बजे तक पहला रुझान आने की संभावना है। दाेपहर 12 बजे तक प्रत्याशियाें की जीत-हार की काफी हद तक स्थिति स्पष्ट हाे जाएगी। सबसे पहले बिहपुर और सबसे अंत में भागलपुर व पीरपैंती का रिजल्ट आएगा।

क्याेंकि भागलपुर विस सीट के 492 बूथाें की मतगणना करीब 35 राउंड में हाेगी। जबकि बिहपुर के 391 बूथाें की मतगणना 28 राउंड में हाेगी। शाम छह बजे तक आधिकारिक रूप से परिणाम की घाेषणा हाेने की संभावना है। इधर, मतगणना काे लेकर काउंटिंग हाॅल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर स्तर पर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

इस बार दाे जगहाें पर मताें की गिनती हाेगी। पीरपैंती, कहलगांव और सुल्तानगंज विधानसभा सीटाें की मतगणना महिला आईटीआई और बिहपुर, गाेपालपुर, भागलपुर और नाथनगर विस सीटाें की मतगणना पाॅलिटेक्निक में हाेगी। इस दाैरान जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की जाएगी।

मतदान की तैयारियां पूरी

पार्किंग व इंट्री की भी विशेष व्यवस्था हाेगी। हर विधानसभा सीट के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। एक कमरे में केवल सात टेबल रहेंगे। यानी एक विस क्षेत्र के वाेटाें की गिनती दाे कमरे में हाेगी। हर विधानसभा सीट के लिए 150 कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।

सबसे पहले पाेस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी

सबसे पहले पाेस्टल बैलेट की गिनती हाेगी। इसमें चुनाव कार्य में लगे कर्मियाें द्वारा पाेस्टल बैलेट से किए गए मतदान के अलावा सर्विस वाेटर द्वारा डाक से मिले पाेस्टल बैलेट शामिल है। अंत में ईवीएम के मताें में इसे जाेड़ा जाएगा।

वीवीपैट के स्लिप का ईवीएम के वाेटाें से हाेगा मिलान

ईवीएम के वाेट गिनने के बाद हर विधानसभा के किसी पांच बूथाें के वीवीपैट की स्लिप की गिनती कर ईवीएम से प्राप्त मताें से मिलान हाेगा। वीवीपैट की पर्ची की गिनती में समय लगेगा। मिलान के बाद ही परिणाम की आधिकारिक घाेषणा हाे सकेगी।

इस निर्देश का करना हाेगा पालन

1. मतगणना के दिन 10 नवंबर काे सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियाें काे अपने अंगरक्षकाें के साथ मतगणना केंद्र की 100 मीटर की परिधि में आने पर राेक रहेगी।
2. जुलूस के लिए चलनेवाले वाहनाें की अनुमति सक्षम प्राधिकार से लेनी हाेगी।
3. निजी वाहन मतगणना केंद्र की परिधि के 200 मीटर के अंदर नहीं आ सकेंगे।
4. केंद्र के अंदर पहचान पत्र लगाए व्यक्तियाें के अलावा काेई नहीं जा सकेंगे।
5. मतगणना केंद्र के 200 मीटर की परिधि में 5 या उससे अधिक लाेगाें के एक जगह पर इकट्ठा हाेने पर राेक रहेगी।

कर्मियाें काे बताए मताें की गिनती के तरीके

मतगणना काे लेकर शनिवार काे टाॅउन हाॅल में 500 से अधिक कर्मियाें काे ट्रेनिंग दी गई। आखिरी प्रशिक्षण नाै नवंबर काे दिया जाएगा। रविवार काे समीक्षा भवन में सभी सात विधानसभा के आरओ काे ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग में रिपाेर्ट बनाने का तरीका सिखाया गया। इस बार पाेस्टल बैलेट की गिनती के इंतजार में कंट्राेल यूनिट के अंतिम राउंड के वाेटाें की गिनती नहीं रुकेगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *