नवगछिया | इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह डायन का आरोप लगाकर एक बुजुर्ग महिला को उसके देवर ने पेट में चाकू घोंप दिया। महिला को बचाने गए उसके बेटे पर भी चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी मां-बेटे बेटे को परिजनों इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जबकि बेटा खतरे से बाहर है।
Total Downloads: 382
जख्मी बेटा ने बताया कि चाचा और उसके परिजन मेरी विधवा मां को डायन कहते हैं। अक्सर डायन बता कर मारपीट करते हैं। सुबह में डायन का आरोप लगाकर मां पर चाकू से चाचा और उसके परिवार वालों ने हमला कर दिया और पेट में चाकू घोंप दिया। मां को बचाने गए तो मुझे भी कलाई में चाकू मारकर जख्मी कर दिया।

उसने बताया कि पहले भी इस तरह का विवाद होने पर गांव में पंचायत हुई थी। इस कारण पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराया। कुछ दिन पहले चहारदीवारी देने को लेकर चाचा से विवाद हुआ था। उसके बाद से विपक्षी मेरी मां पर डायन का आरोप लगा रहे हैं।

