है। चिराग पासवान ने आगे लिखा है कि सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। लोजपा इस चुनाव में बिहार 1st बिहारी 1st के संकल्प के साथ गई थी। पार्टी हर ज़िले में मज़बूत हुई है। इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है।

बिहार में भाजपा के 22 बागी लोजपा के टिकट पर मैदान में थे। भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के लोजपा में आकर सिंबल लेने की घटना चुनाव में काफी सूर्खियां बटोरी थी। पर, इन बागियों से भी लोजपा का भला नहीं हो सका। एक भी सीट पर ये बागी लोजपा को सीट दिलाने में सफल नहीं हो सके।

तीनों चरणों में भाजपा के बागी लोजपा के टिकट पर मैदान में थे। जदयू के बागी और पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा लोजपा के टिकट से लड़े और हार गये। इन 22 बागियों में से 21 ने जदयू के खिलाफ उतरे थे। वहीं एक उम्मीदवार बनियापुर से वीआईपी के खिलाफ थे। भाजपा के बागियों में से जो लोजपा से चुनाव लड़े, ऐसे नेताओं में पहले चरण में दिनारा से राजेंद्र सिंह, सासाराम से रामेश्वर चौरसिया, पालीगंज से उषा विद्यार्थी, झाझा से डॉ रवींद्र यादव, जहानाबाद से इन्दू कश्यप, घोषी से राकेश कुमार सिंह, संदेश से स्वेता सिंह और अमरपुर से मृणाल शेखर शामिल थे।

दूसरे चरण में रघुनाथपुर से मनोज कुमार सिंह, जीरादेई से विनोद तिवारी, गौड़ाबौराम से राजीव कुमार ठाकुर, दरभंगा ग्रामीण से प्रदीप कुमार ठाकुर, महाराजगंज से कुमार देव रंजन सिंह, बनियापुर से तारकेश्वर सिंह, एकमा से कामेश्वर सिंह मुन्ना हैं। तीसरे चरण में सुगौली से विजय प्रसाद गुप्ता, रानीगंज से परमानंद ऋषिदेव, अररिया से चंद्रशेखर सिंह बबन, कदवा से चंद्रभूषण ठाकुर, लौकहा से प्रमोद कुमार प्रियदर्शी, मधेपुरा से साकार सुरेश यादव और बरारी से विभाषचंद्र चौधरी शामिल हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu