नवगछिया: इन दिनों नवगछिया बाजार में मनचले आशिक सुबह और शाम आशिकी फरमाते नजर आते हैं उसे ना प्रशासन का डर है और ना ही समाज में कोई बोलवाला है वही ताजा घटना अनुमंडल अंतर्गत कदवा के एक निजी व दूसरा सरकारी हाई स्कूल में प्रेमी जोड़े को आपत्ति जनक स्थिति में ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आ रही है. जहां शाम ढलते ही आवारा आशिक स्कूल परिसर पहुंचकर जिस्मखोड़ी के लिए अपने प्रेमिका को बुला लेते हैं.
Total Downloads: 168
ऐसा हीं कुछ मामला रविवार की रात को खैरपुर कदवा बाजार के एक निजी स्कूल में देखने को मिला. जहां ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में देख उसे पकड़ लिया था. इसी बीच ग्रामीणों की जुटती भीड़ व हंगामे को देख एक युवक ने बीच बचाव करना चाहा तो पकड़े गए पकड़े गए युवक अंधेरा का फायदा उठा कर फरार हो गए. जब स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाध्यापक से बात किया तो

उन्होंने बताया कि- अभी स्कूल बंद है. स्कूल में हो रहे इस तरह की घटना के बारे हमें कोई जानकारी नहीं है.
उधर आदर्श उच्च विद्यालय कदवा परिसर में भी सोमवार की देर रात करीब 2:00 बजे एक प्रेमी जोड़े को आपत्ति जनक स्थिति में देखें जाने पर इसकी सूचना वहां के ग्रामीणों ने कदवा ओपी थाने की पुलिस को दी.


जहां सूचना मिलते ही देर रात हीं कदवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल के एक-एक क्लास रूम के आगे पीछे छापेमारी की तब तक वहां से दोनों लैला-मजनूं फरार थे. वहीं कदवा ओपी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- उक्त बातों की सूचना मिलते हीं मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. दोषी स्कूल प्रबंधक पर यथोचित कार्रवाई की जायेगी.
