इस्माइलपुर के बिचली दियारा में रविवार की दोपहर को दो गुटों में हुई अंधाधुंध फायरिंग में अपराधी कल्लू मिश्रा की हत्या के मामले में तरह-तरह की चर्चा है। कहा जाता है कि टुन्ना यादव व प्रवीण यादव के गिरोह द्वारा गंगा नदी की धार से निकली उपजाऊ जमीन व कोल ढाब पर वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। कुछ साल पूर्व कुख्यात प्रवीण यादव की हत्या प्रतिद्वंदी गुट द्वारा गोली मारकर कर दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों दियारा में कल्लू मिश्रा भी अपना आधिपत्य जमाना चाहता था। इस कारण वह आए दिन दियारा में देखा जाता था। जो कि पूर्व से स्थापित बदमाशों को नागवार लग रहा था।

बताया जाता है कि कल्लू मिश्रा के पास पुलिस की लूटी हुई दो राइफल थी। कल्लू मिश्रा की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उनके हथियार को भी कब्जे में ले लिया। कल्लू के साथ घर से निकले उसके सहयोगी अवधेश राय सुरक्षित है। वह अपने घर प्रसरडी पहुंच गया है। गुरुवार को पुलिस अवधेश राय से पूछताछ करेगी। बिचली दियारा में कल्लू किसकी सरपरस्ती में सिक्का जमाना चाहता था यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है। दियारा में टुन्ना व प्रवीण यादव गिरोह का बोलबाला है। कहा जाता है कि कल्लू की निकटता टुन्ना यादव से थी।

तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

कदवा ओपी क्षेत्र में शौच को गये किसान राजू राय की गला रेत कर हत्या कर शव को खेत में फेंक देना तथा इस्माइलपुर के बिचली दियारा में वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग कर कल्लू मिश्रा की हत्या से लोगों में दहशत हो गया है। 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम ही पुलिस कराने में सफल हो पाई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu