एनएच 31 पर रंगरा चौक के समीप शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक टैंकलॉरी और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। लेकिन बीच सड़क पर वाहनों की टक्कर के बाद मकंदपुर चौक से कुरसेला पुल तक तीन घंटे जाम लग गया।

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में पूर्णिया, कटिहार सहित सीमांचल जाने वाली कई बसें भी फंसी रहीं। इससे बसों में सवार यात्री काफी परेशान रहे। इस दौरान जाम हटाने के लिए एक भी पुलिस वाले नहीं दिखे। इससे लोगों में काफी रोष था। जाम में फंसे यात्री पुलिस और प्रशासन को कोस रहे थे।

दो घंटे बाद रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से दोनों वाहनों को रोड से हटाया। तब आवागमन चालू हुआ। रंगरा पुलिस ने बताया है कि सुबह घना कोहरा था। कोहरे के कारण दो वाहनों के बीच टक्कर होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *