नवगछिया – युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात किया और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. श्री यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को नवगछिया सहित भागलपुर जिलों की राजनीतिक स्थिति और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया.
Total Downloads: 292
भाजपा-जदयू को जनता से जुड़े समस्याओं से कोई मतलब नहीं है. एनडीए के लोग सिर्फ जातीय और धार्मिक उन्माद फैला कर राजनीतिक रोटी सेकने का काम करती है. श्री यादव ने कहा कि बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार से जनता त्रा

हिमाम है.
इसलिए बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई व कारवाई जैसे जनसरोकारी मुद्दों को नीतीश -भाजपा सरकार के खिलाफ राजद आंदोलन करेगा. आंदोलन का रूपरेखा राज्य स्तर पर तैयार हो रहा है. इसकी शीघ्र घोषणा किया जाएगा.

