नवगछिया – गुवारीडीह के जगह बेलोरा बहियार में थाने की स्थापना किये जाने का विरोध जयरामपुर गांव के ग्रामीणों ने किया है. अविनाश कुमार उर्फ गंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गुवारीडीह में थाना खोलने की घोषणा की थी. लेकिन राजनीतिक कारणों से थाना बेलोरा ले जाया जा रहा है. जिसका वे लोग पुरजोर विरोध करेंगे. अविनाश ने कहा कि गुवारीडीह और बेलोरा बहियार का एयर डिस्टेंस 09 किलोमीटर है तो सड़क मार्ग से करीब 15 किलोमीटर की दूरी है.

अगर सड़क मार्ग होते हुए गुवारीडीह से बेलोरा बहियार का रास्ता करीब चार से पांच घंटे का हो जाएगा. ऐसी स्थिति में बेलोरा से गुवारीडीह की सुरक्षा संभव नहीं है. अविनाश ने कहा कि बिहपुर के विधायक जी के संज्ञान में भी इस मामले को दिया है. गुवारीडीह में कई जमीन मालिक थाना भवन के लिये अपनी जमीन दान में देने को तैयार हैं. दूसरी तरफ गुवारीडीह में सरकारी जमीन भी है. जब यहां सभी प्रकार की सुविधा है तो यहां का थाना बेलोरा बहियार ले जाना गुवारीडीह के साथ अन्याय है.

कहते है डीसीएलआर

नवगछिया के डीसीएलआर परमानंद साह ने कहा कि अभी प्रस्ताव ही गया है. सरकार का निर्देश आने के बाद ही वे लोग जमीन चिन्हित करेंगे. अभी थाना कहां खुलेगा, यह प्रशासनिक स्तर से तय नहीं हुआ है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *