नवगछिया – बिहार झारखंड के ट्रक एसोसिएशन के हड़ताल में सोमवार को देर रात जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमो राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव भी शामिल हुए. ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों की बातों को सुन कर उन्होंने कहां कि वे परिवहन मंत्री से मिलकर इस मामला को सुलझाने की कोशिश करेंगे.

अगर इस पर बात नहीं बनी तो वे अपने पार्टी के बैनर तले पूरे बिहार में आंदोलन करेंगे. इससे पूर्व नवगछिया जीरो माइल आने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

इस अवसर पर पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष नीरज कुमार, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, युवा शक्ति के जिला महासचिव गौरव आनंद चौबे, जिला सचिव तुषार भारद्वाज व अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *