नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल के सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे को आन बान शान से
फहराया गया. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर आठ बजे एवं अनुमंडल कार्यालय में 8:30 बजे एसडीओ अखिलेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया. नवगछिया पुलिस लाइन एवं महिला कॉलेज में बच्चों द्वारा पैरेड किया गया. करोना में मद्देनज़र आज स्कूल में झांकी की प्रस्तुति नहीं की गई.
नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने ध्वजारोहण किया. नवगछिया पुलिस लाइन में एसपी सुशांत सिंह सरोज ने तिरंगे को फहराया. इस अवसर पर भी पुलिस जवानों एवं स्कूली बच्चों के द्वारा पैरेड की प्रस्तुति दी गई. नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.


नवगछिया बाल भारती, आवासीय रामकृषण मिशन विधालय में प्राचार्य नवीन कुमार ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर शिक्षक आदि उपस्थित थे. नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य सीपीएन चौधरी ने झंडोत्तोलन किया.
श्री महंत वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस का त्यौहार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्री बुद्ध प्रकाश ठाकुर की गरिमामई उपस्थिति में ध्वज उत्तोलन के साथ प्रारंभ एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रुप से महाविद्यालय के छात्रा नेहा छोटी एवं संजना समेत छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्रभात कुमार, बूटी प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर सुनील, कौशलेंद्र कुमार, ललित कुमार, प्रभास, शंकरानंद मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का समापन प्राचार्य द्वारा प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ


