गोपालपुर – बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह नौ बजे के आसपास नवगछिया तिनटंगा करारी पीडब्लूडी सडक पर हथियार के बल पर धरहरा हाईस्कूल के निकट हाइव को ओवरटेक कर चालक व उपचालक को कब्जे में लेकर लूट की घटना को अंजाम देकर पुन: वापस अपने गंतव्य की ओर चले गये.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

मिली जानकारी के अनुसार कजरैली निवासी हाइवा चालक छोटू कुमार लाल बालू तिनटंगा करारी पहुँचा कर और बालू की कीमत अठारह हजार रुपये लेकर वापस कजरैली जा रहा था कि धरहरा हाईस्कूल के निकट पीछे से स्पैंलडर बाइक पर सवार तीन हथियार बंद अपराधियों ने ओवरटेक कर हाइवा को रुकवा कर चालक छोटू कुमार व उपचालक को अपने कब्जे में लेकर चालक से कुल छब्बीस हजार रुपये व हाइवा की चाभी छीन कर पुनः वापस हो गया.

घटना की जानकारी चालक ने अपने मालिक को दिया. मालिक ने घटना की सूचना नवगछिया के आरक्षी अधीक्षक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार व गोपालपुर थानाध्यक्ष कुणाल आनंद चक्रवत्ती दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और पीडित चालक से घटना की जानकारी ली.

चालक छोटू कुमार ने बताया कि पहले से मेरे पास आठ हजार रुपये थे और बालू की कीमत अठारह के रुपये मेरे पास थे. छोटू के अनुसार गोपालपुर पेट्रोल पंप से ही बाइक पर सवार तीन अपराधी पीछा कर रहे थे. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि गोपालपुर थानाध्यक्ष को मामले की जाँच करने का निर्देश दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *